कसया/कुशीनगर। बिद्युत केन्द्र के अधिशासी अभियंता राघवेन्द्र सिंह, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार,अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्र के सभी कस्बे और चौराहे व गांवों में बनने वाले दुर्गा पंडालों को एच टी/ एल टी लाइन के तारों के निचे स्थापित ना करें और दूर्गा पंडाल की स्थापना बिद्युत तार व पोल के नजदीक न करें l पंडाल में वायरिंग व सजावट का काम अनुभवी एवं लाइसेंस प्राप्त ठेकेदार से करवाएं तथा पंडाल में वायरिंग आईएसआई मार्का उचित क्षमता वाले केबिल का प्रयोग करें l पंडाल में अर्थिंग की ब्वयस्था ठीक से करे और सजावट करने वाले तार को कहीं खुला न छोड़ेंl पंडाल में वायरिंग विद्युत सज्जा के लिए नजदीक के बिद्युत केन्द्र पर जाकर अनुमति लेकर ही उपयोग करें l सभी दुर्गा पंडालों में सावधानी पूर्वक बिद्युत सप्लाई करने की जरूरत है l अगर कोई भी बात होती है तों सभी जिम्मेदारी सम्बंधित आयोजक मंडल की होगी l विभाग द्वारा समय-समय पर जांच पड़ताल की जायेगीl
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…