News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: निःक्षय दिवस की गतिविधियों को ई कवच पोर्टल पर करे अंकित-डॉ अमित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 13, 2023  |  4:28 PM

395 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: निःक्षय दिवस की गतिविधियों को ई कवच पोर्टल पर करे अंकित-डॉ अमित WhatsApp
  • जागरुकता बैठक कर टीबी रोग के प्रति लोगों को करे जागरूक-आशुतोष
  • एकीकृत निःक्षय दिवस मनाने के लिये बैठक सम्पन्न

हाटा/कुशीनगर। जनपद के समस्त सरकारी अस्पतालो पर आगामी 16 जनवरी को निःक्षय दिवस मनाया जाना है। जिसके क्रम में शुक्रवार को सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी।

आपके लिए और..- इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक माह के 15 तारीख को एकीकृत निःक्षय दिवस मनाया जाना सुनिश्चित है जिसमें टीबी रोग के अलावा कुष्ठ रोगी व कालाजार के बारे में भी लोगों को जागरूक करना है। जिस माह में 15 को कोई अवकाश होगा तो उसके अगले तारीख यानी 16 को मनाया जायेगा। इस माह में 15 को रविवार का अवकाश होने के कारण सोमवार यानी 16 जनवरी को सीएचसी के अलावा पीएचसी व हेल्थ वेलनेस सेंटर पर कार्यक्रम आयोजित होना है। उन्होंने कहा कि निःक्षय दिवस के दिन ओपीडी में आने वाले मरीजो की कुल संख्या का 10 प्रतिशत मरीजो को बलगम जांच हेतु भेजना है। साथ ही टीबी मरीजो के सम्पर्क में रहने वाले सभी मरीजो के बलगम की भी जाँच कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दिन टीबी रोगियों के लिये सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलवाना है। जो भी हेल्थ वेलनेस सेंटर पर गतिविधियां होगी उस सभी को ई कवच पोर्टल पर इंट्री अवश्य होनी चाहिये।

बैठक को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि सभी सीएचओ अपने अपने सेंटर पर जनजागरुकता बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरुक करना है तथा साथ ही जिन व्यक्तियों में टीबी रोग के संभावित लक्षण दिखे उनके बलगम की जाँच कराना सुनिश्चित करे। जिससे समय पर उनका उपचार शुरू हो सके तथा वह व्यक्ति कोर्स भर दवा खाकर स्वस्थ हो सके।

इस दौरान एमोटीसी डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ वी प्रसाद,डॉ प्रशांत मिश्र,डॉ सुनील निषाद,डॉ निधि उपाध्याय,एसटीएस राजीव राय, सीएचओ रंजीता सिंह,प्रतिभा यादव,नीलम चौधरी,सपना पाल, नीलम यादव,नेहा गुप्ता,सत्यप्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव,लालसाहब सिंह,देवेंद्र सिंह,विश्वामित्र गुप्ता,गुलाब प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking