News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: मारवाड़ी युवा मंच ने किया होनहार छात्रों को सम्मानित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 14, 2022  |  6:33 PM

733 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मारवाड़ी युवा मंच ने किया होनहार छात्रों को सम्मानित WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। नीट की परीक्षा में अच्छा रैंक पाकर नगरपालिका क्षेत्र का सम्मान बढ़ाने वाले होनहारो को मारवाड़ी युवा मंच एवं भाजपा नगर मंडल की टीम के द्वारा प्रशस्तिपत्र, मोमेंट्स देकर व मिठाई खिलाकर बुधवार को सम्मानित किया गया। अभिनव प्रताप सिंह पुत्र ईन्जीनियर प्रेमप्रकाश सिंह,आदर्श कुमार ठकनाईक पुत्र प्रदीप ठकनाईक तथा शिवेंद्र कुमार रौनियार पुत्र अमरनाथ रौनियार सहित होनहार बच्चों को मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटम दिया गया एवं माला पहनाकर मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच शाखा हाटा के अध्यक्ष,हैट्रिक सभासद प्रतिनिधि एवं नमोसेना के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार रुंगटा ने कहा कि सच्ची लगन और मेहनत से नगरवासियों के घर से जो प्रतिभा निकल कर सामने आई है।वह बहुत ही सराहनीय है।हमें पूर्ण विश्वास है कि आगे आने वाले समय में नगरवासियों के बच्चे बहुत ही अच्छी सेवा का कार्य करेंगे।जिससे समाज और देश का गौरव बढ़ेगा।इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी गण प्रमोद सिंघानिया,अनुज केडिया, मोनित केडिया, सुधीर कुमार रुंगटा, अभिषेक शर्मा सत्यम बरनवाल, सत्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking