हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 12 शारदा नगर के पकवा ईनार मे नपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने काली माता मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर नीव रखा।
गुरुवार को शारदा नगर के पकवा ईनार मे काली मंदिर निर्माण के लिए सभासद मनीष चौरसिया के पहल पर वार्ड के सम्मानित लोगों ने एकजुट होकर मंदिर निर्माण के लिए नपाध्यक्ष मोहन वर्मा को आमंत्रित किया। जहां नपाध्यक्ष ने आयोजित मंदिर निर्माण के जगह पहुंचे।और काली मंदिर के भव्य निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर नींव डाली। इस दौरान नपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि मंदिर निर्माण व प्रांगण की व्यवस्था के लिए मैं हर संभव अपना सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। जब भी हमारी आवश्यकता होगी मै हमेशा खड़ा मिलूंगा। वहीं कहा कि हमारी इच्छा है कि वार्ड के आस्था का प्रतीक काली माता मंदिर भव्य और सुंदर मंदिर बने। हमारे लायक आगे भी जो सेवा होगी की जाएगी।इस दौरान सभासद राकेश रमण मिश्रा, रफ्फीउल्ला खान,रणजीत सिंह,अम्बरीष पटेल ,हामिद अंसारी ,देवेन्द्र मिश्रा ,अर्जुन गुप्ता, अभिषेक सहित समस्त वार्ड वासी मौजूद रहे।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…