News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 24, 2022  |  4:01 PM

824 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बैठक सम्पन्न WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा 2 मे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम सभा में बैठक सम्पन्न हुआ।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बैठक को सम्बोधित करते हुए ए०डी०ओ०पंचायत अनवारुल हक ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायते संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित 17सतत विकास लक्ष्यों के अनरुप काम करना है जिससे सुशासित गांव,साफ एवं हरा गाव,गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजिविका वाला गाव,के साथ ही रोग मुक्त गांव बनाना है। शासन द्वारा निर्धारित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।आज के दौर में गांवों में तालाबों को उत्थान कर जल भरा तालाब बनाना है।गाव स्वच्छ रहेगा तो देश स्वस्थ रहेगा इसलिए गांव के नालियों की सफाई होना चाहिए।यह तभी सम्भव है जब सभी लोग मिलकर गांव के उत्थान के लिए काम करें।इस समय डायरिया,सहित अन्य रोग फैल रहे हैं इसके बचाव के लिए गांवों में गठित कमेटिया लोगों को जागरूक करे जिससे लोगों बिमारियों से बचाया जा सकता है।गाव को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए सबको आगे आना होगा। पंचायती राज व्यवस्था लागू होने से आज ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो रहा है और हम सभी लोगो का दायित्व है कि अपने दायित्वों का पालन करें।

इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि ग्राम सभा की पोखरियो की सफाई के साथ नालियों को स्वच्छ रक्ते,ग्राम सभा में गठित कमेटिया अपने दायित्वों का पालन करे जिससे गाव के लोगों को खुशहाल रक्खा जाए । इस दौरान ग्रा० वि० अ०प्रशांत सिंह, अमरनाथ गौरव,संजू, उमेश सिंह,लालबचन तिवारी,प्रदीप शर्मा,अंगद,काशी,सरिता तिवारी,शालू तिवारी, सुरेश सिंह जंगली,संजय सिंह,हफीज अंसारी, लतीफ ओवैसी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking