News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मृतकों के परिवार से मिलकर सांसद ने बढ़ाया ढाढ़स!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 13, 2021  |  7:53 PM

804 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मृतकों के परिवार से मिलकर सांसद ने बढ़ाया ढाढ़स! WhatsApp

हाटा/कुशीनगर | कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मथौली बाजार में दो दिनो पूर्व हुए मार्ग दुर्घटना में दो नव युवकों के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर सांसद ने मृतक परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त कर ढाढ़स बढ़ाया व आर्थिक मदद कर सांसद ने मृतक परिवार को हर संभव मदद के लिए आस्वस्त किया।साथ ही उच्चाधिकारियों को मृतक परिवार को सरकारी दुर्घटना बीमा लाभ व हर सम्भव सरकारी मदद जल्द से जल्द देने के लिए निर्देशित किया।ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व मथौली बाजार मर हुये दुर्घटना में मथौली बाजार निवासी भोलू वर्मा उम्र 20 वर्ष पुत्र संतोष वर्मा व महराजगंज जिला के सिसवा बाजार निवासी अजय साहनी उम्र 22 वर्ष पुत्र भुल्लन साहनी की ट्रक दुर्घटना में निधन हो गया था व पवन गौड़ उम्र 21 वर्ष पुत्र दहारी गौड़ की दुर्घटना में घायल हो गये थे।सांसद ने घायल का उपचार जो कि गोरखपुर में चल रहा है उसकी जानकारी ली ।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, जिलाध्यक्ष हियुवा संजय सिंह मुन्ना, मण्डल अध्यक्ष मथौली वीरेंद्र पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष हाटा नगर उदयभान कुशवाहा,मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मथौली भोला यादव,प्रिंस जायसवाल,रणजीत सिंह, कृष्ण मद्देशिया, निखिल जायसवाल,आलोक पाण्डेय, जितेंद्र सिंह,राजन गौड़,सोनू बाबा,आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking