News Addaa WhatsApp Group Join करें

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 8, 2026  |  6:25 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला दिलचस्प हो गया। आरोप था कि एक युवक पुरानी साइकिल मौके पर छोड़कर नई साइकिल लेकर चला गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

बताया गया कि वार्ड नंबर-11, पटना मिश्रौली निवासी सबिता यादव पुत्र प्रभात यादव की साइकिल 4 अगस्त को गायब हो गई थी। मामले में हाटा थाने में तहरीर दी गई। हाटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन साइकिल बरामद कर ली।कस्बा चौकी प्रभारी रूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि यह साइकिल चोरी का मामला नहीं, बल्कि गलती से साइकिल बदल जाने का मामला था। जिस युवक पर साइकिल ले जाने का आरोप था, वह अगले दिन अपनी साइकिल खोजते हुए पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस के पास मौजूद साइकिल की पहचान के बाद उसे उसकी साइकिल दे दी गई और सबिता यादव की नई साइकिल भी उन्हें वापस कर दी गई।CCTV फुटेज ने पूरे घटनाक्रम को साफ करने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइकिल मिलने के बाद मामला शांत हो गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking