News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा में तैनात दरोगा का इलाज के दौरान मौत 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 4, 2025  |  7:10 PM

112 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा में तैनात दरोगा का इलाज के दौरान मौत  WhatsApp

हाटा कुशीनगर । कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली में तैनात दरोगा बाबू सिंह की 56 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गईं। फतेहपुर जिले के निवासी बाबू सिंह दो वर्ष से हाटा कोतवाली में तैनात थे। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे तबियत के वजह से आज अवकाश लेकर अपने आवास पर ही थे तभी उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो पुलिसकर्मियों ने आनन फानन ने हाटा सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक दरोगा के परिजनों को सूचित किया है।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला के 56 वार्षिय बाबू सिंह लगभग दो वर्ष पूर्व कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली में तैनात हुए। सहकर्मियों ने बताया कि बाबू सिंह वेहद सरल स्वभाव व अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार व कुशल थे। उनका जाना पुलिसविभाग के लिए बेहद दुखी करने वाला है। मृतक दरोगा सिंह के चार बच्चे थे जिसमें एक बेटा पहले ही मर चुका है। पुलिस कर्मियों के सूचना के बाद परिजन यहां के लिए निकल चुके है। पुलिस आगे की विभागीय कार्यवाई में जुटी हुई है।

इस सम्बंध में SHO हाटा रामसहाय चौहान ने बताया कि बाबू सिंह 1989 से उतर प्रदेश पुलिस में सेवाए दे रहे थे।इनका जाना बेहद दुखद है ए काफी अनुभवी व सरल थे परिजनों को सूचना दे दी गयी पुलिस विभाग परिजनों के साथ खड़ा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking