हाटा/कुशीनगर | क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगरपालिका के ढाढा चौराहे पर सैकड़ों लोगों ने क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया को अवगत कराया कि जल निकासी न होने के कारण सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रहा है जिसको संज्ञान में लेते हुए मौके से ही क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने जिलाधिकारी से वार्ता कर जल निकासी की समस्या से अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा यथाशीघ्र जल निकासी की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। पुनः आज उसी के क्रम में उप जिलाधिकारी पी के त्रिपाठी व अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह के साथ स्थानीय विधायक पवन केडिया ने पहुचकर जलजमाव की समस्या को दूर कराया। जिस पर क्षेत्रीय लोगों ने अपने विधायक की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर टुनटुन राव, राणा शाही, युगुल किशोर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, सुधाकर पाण्डेय, आनन्द वर्मा, बंडिल बाबा, कल्लू मियां, रजनीश बर्नवाल आदि मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…