News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: मंझरिया देवी मंदिर के सुंदरीकरण का सांसद ने किया शिलान्यास 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 11, 2024  |  4:42 PM

131 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मंझरिया देवी मंदिर के सुंदरीकरण का सांसद ने किया शिलान्यास 
हाटा/कुशीनगर। नवरात्रि के नवमी के शुभ अवसर पर  विकासखंड सुकरौली के गांव रामपुर सोहरौना स्थित माता मंझरिया देवी के स्थान के लिए विधायक मोहन वर्मा ने सौंदर्यीकरण हेतु 4 करोड़ 20 लाख रूपए स्वीकृत कराया था जहां शुक्रवार को सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक मोहन वर्मा ने मंदिर परिसर में सुंदरीकरण के लिए शिलान्यास एवं भूमि-पूजन किया।
इस दौरान सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की मोदी व योगी सरकार में मठ मंदिरों के विकास कार्य हेतु कटिबद्ध है। मंदिर के सुंदरीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं विधायक मोहन वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पर्यटन मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप प्रमुख रंजना पासवान,मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह,ग्राम प्रधान राजेंद्र वर्मा  शिक्षक नेता आशुतोष पांडेय, अर्जुन गुप्ता, रामबचन सिंह,डा रवीश सिंह  सम्मानित सभासद गण,भाजपा कार्यकर्ताओ सहित अन्य जनमानस उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking