हाटा/कुशीनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र हाटा के ग्राम पंचायत पिडरा टोला बाबूराम में 18 मार्च को घटित घटना में सूर्यभान चौहान व मंहथ आदि के बीच हुए विवाद में सूर्यभान चौहान व उनकी पत्नी घायल हो गई थी जिनका इलाज एसपीजीआई लखनऊ में चल रहा था शुक्रवार को सूर्यभान चौहान का निधन हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर देर रात्रि को सांसद विजय कुमार दुबे ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बढ़ाया व हर संभव मदत के लिए परिजनों को आश्वासन दिया और दुरभाष पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा को पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदत देने के लिये निर्देशित किया व घटना में सम्मिलित आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए थाना अध्यक्ष हाटा कोतवाली राजेन्द्र सिंह को भी दूरभाष पर निर्देशित किया तथा पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाने के आश्वासन दिया।
इस दौरान हाटा विधायक मोहन बर्मा उदयभान कुशवाहा भोला चौहान आशुतोष पाण्डेय राजेश गुप्ता मीडिया प्रभारी सांसद कुशीनगर निखिल उपाध्याय अर्जुन गुप्ता विकास तिवारी सहित स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…