हाटा/कुशीनगर। शुक्रवार को अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर अजयकांत सैनी ने सीएचसी हाटा पर आकस्मिक पहुंच कर टीकाकरण का जायजा लिया। धीमी गति से चल रहे टीकाकरण कार्य पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई।
शुक्रवार को दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर अजयकांत सैनी ने केंद्र पर टीकाकरण का काम धीमी गति से होते देख मौके पर मौजूद डाक्टर भी प्रसाद से प्रश्नों की झड़ी लगा दी और दोपहर तक एक बूथ पर 28 और दुसरे पर 37 को टीका लगने पर फटकार भी लगाई।
टीकाकरण कराने आये चंद्रिका यादव निवासी कपूर पिपरा से जानकारी लिया कि किसी के सूचना पर आये है या अपने मन से।ज़बाब में उसने कहा कि अपने से आया हूं।इस पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से घर घर जाकर प्रेरित कर टीका लगवाने पर जोर दिया। अपर आयुक्त ने स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण में तेजी लाने पर बल दिया।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…