News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: हादसों में घायलों की मदद के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं अभिषेक ओझा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 30, 2022  |  8:29 PM

771 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: हादसों में घायलों की मदद के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं अभिषेक ओझा WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। किसी व्यक्ति के साथ जब कोई बड़ा हादसा होता है तो उस हादसे को देखकर कोई बिखर जाता है,तो कोई उससे सबक और प्रेरणा लेकर यह ठान लेता है कि भविष्य में कोई भी हादसे का शिकार ना हो।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ऐसा ही कुछ नजारा जनपद कुशीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर कार्यरत ए एल एस स्टाफ अभिषेक ओझा के साथ उनके ही मित्र की मौत एक हादसे में हो गई तब से उन्हें कोई भी मार्ग दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को हर संभव मदद का प्रयास करते हैं। उनके इस कार्य को देखकर पीड़ितों के साथ ही क्षेत्र के लोग,पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य कर्मी भी सराहना करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर पायलट उपेंद्र कुमार के साथ समय से एंबुलेंस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचते हैं और मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराने के साथ-साथ हर संभव मदद के लिए तैयार रहते हैं।

अभिषेक ओझा एक स्वास्थ्य कर्मी हैं लेकिन जहां कहीं भी मार्ग दुर्घटना की जानकारी होती है यह ना दिन देखते हैं ना रात ना जाड़ा,गर्मी ना बरसात का परवाह किए बगैर एआरसी कॉल आते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को यथासंभव मदद के लिए एंबुलेंस साथ लेकर पहुंच जाते हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने से चूकते नहीं हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा होने के कारण इन्हें सूचना भी मिलती रहती है और हमेशा पुलिस के संपर्क में बने रहते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एल बी यादव, डॉ सुनील निषाद,डॉ बी प्रसाद,डॉ प्रशांत मिश्रा,डॉ आशुतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि घायलों के लिए एंबुलेंस कर्मी अभिषेक किसी फरिश्ते से कम नहीं है। पूर्व में उन्होंने तमाम घायलों को अपने एल एस एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया है।

समाजसेवी एवं सभासद प्रतिनिधि मनीष कुमार रुंगटा,सभासद मुकेश यादव , हामिद अंसारी,अर्जुन मौर्या इन्हें हाइवे का देवदूत की संज्ञा देते हैं। वही कस्बा निवासी मनदीप कुमार, इंद्रपाल,शीतल द्विवेदी, मदन कुमार,संतोष कुमार आदि लोगों ने कहा कि उनका कार्य बहुत ही सराहनीय है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking