News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिये निकली जागरूकता रैली

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 1, 2022  |  5:11 PM

727 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिये निकली जागरूकता रैली WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के प्रभारी डॉ एल बी यादव की अगुवाई में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाली विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 16 जुलाई से 31 जुलाई दस्तक अभियान के लिये जागरूकता रैली स्वास्थ्य कर्मियों व आशाओं द्वारा अस्पताल परिसर से निकली और नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुये फिर परिसर में आकर सम्पन्न हो गयी।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रैली समापन के समय उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों व आशाओं को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एल बी यादव ने कहा कि जुलाई में संचालित किये जाने वाले दस्तक अभियान में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षयरोग के संभावित रोगियों के विषय मे भी जानकारी प्राप्त करेगी तथा क्षयरोग के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम,पता व मोबाईल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण एक लाइन लिस्टिंग फार्मेट में अंकित कर क्षेत्रीय ए एन एम के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएगी।

डॉ यादव ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कस आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रि बुखार रोगियों की सूची,इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची,क्षयरोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची,कुपोषित बच्चो की सूची,क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहाँ घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया है। अपनी रिपोर्ट के साथ प्रतिदिन कार्य की समाप्ति पर क्षेत्रीय ए एन एम के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध करायेगी।

इस दौरान डॉ वी प्रसाद,डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ प्रशांत मिश्र, डॉ अमित कुमार ,सत्यप्रकाश रावत, अरविंद त्रिपाठी, अरविंद दुबे, बीपीएम राहुल श्रीवास्तव, बीसीपीएम विनीता मौर्या, वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र, राजीव राय, ईमरान खान, राजकुमार चौधरी, मुनीब अहमद, अजय यादव, सन्तोष सहित सभी आशा कार्यकत्री, संगिनी व आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking