News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 30, 2022  |  5:27 PM

623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। रविवार को विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक नगर स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुआ, बैठक के मुख्य अतिथि जिले के प्रवासी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष व बैकुंठपुर विधानसभा के विधायक मिथलेश तिवारी रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि गण को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने किया।इसके बाद अन्य अतिथि गण व मण्डल अध्यक्ष गण को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देककर उनका स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हम सभी को पूरे तन मन धन के साथ व मोदी व योगी के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है।बैठक को जिला प्रभारी रमेश सिंह, विधानसभा प्रभारी पूर्व MLC महेंद्र यादव,आदि ने संबोधित किया।बैठक को भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाकर जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं आजीवन ऋणी रहूंगा और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित जनता जनार्दन के सम्मान में कोई कमी नही रहेगा,और आपका आशीर्वाद मिला तो विधानसभा को एक विकसित विधानसभा के रूप में पहचाना जाएगा।इस दौरान भाजपा के बुथ स्तर से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक का संचालन जिला मंत्री बाबू नन्दन सिंह व अध्यक्षता उदयभान कुशवाहाने किया अंत मे भाजपा प्रत्याशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking