News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: स्वास्थ्य कर्मियों व नगर पालिका परिषद के कमर्चारियों सहित आमजन को लगा बूस्टर डोज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 11, 2022  |  5:19 PM

921 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: स्वास्थ्य कर्मियों व नगर पालिका परिषद के कमर्चारियों सहित आमजन को लगा बूस्टर डोज WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर कुल तीन टीकाकरण बूथ बनाये गये है। जिसमें आज दिन मंगलवार को शाम 4 बजे तक तीनों बूथों पर कुल 650 लोगों को कोरोनारोधी टीका लग चुका था और लोगो को लगना जारी था।

आपके लिए और..- इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जिसमें प्रथम बूथ पर 18 प्लस व 45 प्लस के प्रथम व द्वितीय डोज के 361 व्यक्तियों को तो द्वितीय बूथ पर 15 से 17 वर्ष के कुल 160 बच्चों को प्रथम डोज लगा तो तृतीय बूथ पर कुल 129 लोगों को बूस्टर डोज लगा जिसमें चिकित्सक,स्वास्थ्यकर्मी,नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों व आमजन जिनको 9 माह पूर्व दूसरा डोज लगा था उनको लगा। बूस्टर डोज लगवाने में प्रमुख रूप से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एल बी यादव,डॉ निधि उपाध्याय,ईओ नगरपालिका परिषद अजय कुमार सिंह,स्वास्थ्यकर्मी आशुतोष कुमार मिश्र,राजकुमार चौधरी,प्रगति श्रीवास्तव,किरन चौहान,सन्ध्या सिंह,शीतल,मुनीब अहमद आदि रहे। बूस्टर डोज लगवाने के बाद किसी को कोई दिक्कत नही हुई।

बूस्टर लगवाने वाले सभी उत्साहित दिखे और उनका एक स्वर में कहना था कि अब हम कोविड के नियमों का पालन करते हुये कोरोना के तीसरी लहर से अपने को सुरक्षित रखेंगे। टीकाकरण टीम में ब्रजेश उपाध्याय,शरतेन्दु शुक्ला,कामिनी विश्वकर्मा,प्रिया सिंह,कांतिबाला,सोनी वर्मा,नीतू यादव,अंजली,प्रेम सुंदरी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking