हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । तहसीलदार हाटा सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। जहां कुल 35फरियादियों ने अपना मामला प्रस्तुत किया जिसमें से 5 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। इस तरह कुल 35 मामले आये। जिसमें राजस्व विभाग के 15, पुलिस विभाग के 7,विकास विभाग से 2, समाज कल्याण 2,शिक्षा विभाग के 1 व अन्य विभाग से जुड़े 8 मामले प्रस्तुत हुए। जहां राजस्व से जुड़े 5 मामले त्वरित निस्तारित किए गये। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार सुमित कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाय।उनकी समस्याओं का तत्काल गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण किया जाय। निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाय। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, ईओं अजय कुमार सिंह, सीएससी प्रभारी डॉ एल बी यादव,कानूनगो मोतीचक विनोद यादव, लेखपाल संजीवन मिश्र, रामेन्द्र तिवारी, किशोरीलाल विश्वकर्मा, निरजकान्त, अमित कुमार कन्नौजिया समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…