हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन तहसील हाटा के कार्यकारी अध्यक्ष गुरुदत्त गिरि के नेतृत्व में पत्रकारों ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट/एसडीएम को एक आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को ग्रापए के कार्यकारी अध्यक्ष गुरुदत्त गिरि के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट/एसडीएम पूर्ण बोरा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें पत्रकारों ने मांग किया कि जनपद स्तर पर पत्रकारों की सुरक्षा कोष की स्थापना किया जाय,पात्र पत्रकारों का पंजीकरण ई श्रम पोर्टल पर किया जाय,जनपद व तहसील स्तर पर पत्रकार कक्ष आबंटित किया जाय,समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय,जिला व अन्य अस्पतालों में पत्रकारों को विशेष सुविधा दिया जाय,जनपद क्षेत्र में पत्रकारों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स छूट किया जाय,तहसील के पत्रकारों को मान्यता दी जाय,,कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय।इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष लाल साहब राव,जिला महासचिव मोहन पाण्डेय, तहसील प्रभारी विद्या सागर सिंह,महामंत्री रणजीत सिंह, बृजेश कुमार शुक्ला, अजय कुमार मिश्र, बृजभूषण मिश्र, उपेंद्र तिवारी, बेदप्रकाश त्रिपाठी, सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…