Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

Hata News/हाटा: नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी, मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Mar 23, 2023, 7:58 AM IST • अब तक 765 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
Advertisement

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के प्रीती गुप्ता ने एक महिला पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख बाइस हजार रुपए लेकर धोखाधडी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की रधिया देवरिया निवासी प्रीती गुप्ता पत्नी सत्येन्द्र गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हाटा कोतवाली क्षेत्र की छपरा भगत की रहने वाली संगीता साहनी पत्नी रंजीत साहनी ने प्रीती गुप्ता सहित अन्य महिलाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख बाइस हजार रुपया ली है और पाच माह बाद भी न नौकरी दिलाई और न पैसा दे रही है और पैसा मांगने पर जान माल की धमकी दे रही है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही आरोपी महिला के उपर धारा 420सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi