हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विधानसभा के सिकटिया पंचायत भवन पर ई ऋषि त्रिपाठी के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर व मोतियाबिंद का नि:शुल्क आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे खबर लिखे जाने तक आस पास के दर्जनों गांव के 360 लोगो ने इस नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाया।
इस दौरान युवा समाज सेवी ई ऋषि त्रिपाठी ने कहा की मैं आप लोगो की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सेवा परमो धर्म: के उद्देश्य से इस नेत्र शिविर का आयोजन हुआ है। आगे भी और गांवों में इस तरह के आयोजन होतेरहेगे है। खबर लिखे जाने तक लगभग 66 लोगो का रजिस्ट्रेशन मोतियाबिंद आपरेशन के लिए हो गया था।
इस दौरान मुख्य रूप से राज आई हॉस्पिटल के डा. गौरव सिंह, डा. अंकित, डा. सूरज, दिग्विजय सिंह, सुनील यादव, राजरतन राव,अंजली, प्रतीक्षा, पूजा ,मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा पवन केसरवानी, सुभाष पांडेय,सुबोध सिंह, प्रेम सिंह, अनिल सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…