हाटा/कुशीनगर।नगर के श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में गत बर्षों की भांति इस बर्ष भी गीता जयंती मनायी गयी। श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय व श्रीनाथ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने आचार्य गण की उपस्थिति में श्रीमद्भगवद्गीता का वैदिक विधि से पूजन अर्चन किया और पवित्र ग्रंथ पर पुष्प अर्पित कर लोकमंगल की कामना किया।
विद्यालय में हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन गीता जयंती मनायी जाती है।गीता के श्लोकों का पाठ छात्रों द्वारा किया जाता है।इस दौरान यह बताया गया कि आर्यभट्ट के गणना के अनुसार आज से पाँच हजार एक सौ चौवन बर्ष पहले महाभारत युद्ध के पहले भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।गीता से मनुष्य को जीवन जीने का रास्ता दिखाती है जिससे मानव जीवन सफल होता है।भगवान के बताए गए मोग और कर्म के ज्ञान मानव जीवन की बहुत बडी सम्पदा है।
इस दौरान प्राचार्य डा राजेश कुमार चतुर्वेदी, डा बशिष्ठ द्विवेदी, डा संदीप कुमार पाण्डेय, मोहन पाण्डेय, रामानुज द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते पुत्र की मौत होने की जानकारी होते ही…
कुशीनगर । ब्लॉक संसाधन केंद्र मोतीचक के परिसर में गुरुवार को उन सभी अध्यापकों…
कुशीनगर, गोरखपुर प्राइवेट बस ओनर्स बेल फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्राइबेट वसो से…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…