हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।नगर के छठ घाट पर नगरपालिका द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दीपावली मेले के दूसरे दिन देवी जागरण आयोजित किया गया।
पहले दिन का शुभारंभ विधायक पवन केडिया ने किया और कहा कि सरकार जनता के समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।दूसरी रात में देवी जागरण का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, बबलू जायसवाल उदयभान कुशवाहा ने किया।लोक कलाकार संतराज गोरखपुरी व पूजा दूबे के देवी गीतों पर शुक्रवार की रात में काफी रात तक लोगों ने भजन का आनंद लिया।झांकी भी प्रस्तुत की गई।
इस दौरान मनीष रूंगटा, राजन गोड विशाल वर्मा मुकेश यादव अमरीष पटेल अनुराग कुशवाहा अर्जुन मौर्य अमरनाथ यादव पन्नेलाल सिंह दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे संचालन रणजीत सिंह ने किया।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…