हाटा/कुशीनगर। आंख है तो जहान है।आंख बिना इस शरीर के सारे अंग बेकार है क्योंकि अगर हम कुछ देख ही नहीं सकते तो सब कुछ बेकार है। उक्त बात युवा समाजसेवी व भाजपा नेता ई. ऋषि त्रिपाठी ने स्व. धर्मराजी देवी के पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के थरुआडीह हनुमान मंदिर के बगल में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में कहा।
श्री त्रिपाठी ने कहा की माता जी से प्रेरित होकर ही मैं राजनीति में आया हूं और जरूरतमंद लोगों की मदद कर ही उनको श्रद्धांजलि दिया जा सकता है।
इस दौरान आस पास के दर्जनों गांव व नगर के लोगो ने इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर का भरपूर लाभ उठाया। इस शिविर में आए राज आई हॉस्पिटल के डाक्टर और उनकी टीम ने खबर लिखे जाने तक 325 लोगो के आंख की जांच की जिसमे 96 लोगो का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का रजिस्ट्रेशन हुआ।
इस दौरान मुख्य रूप से राज आई हॉस्पिटल के डॉ रविकांत,डॉ देवब्रत ,सुग्रीव गुप्ता (इंचार्ज राज विजन सेंटर सोनबरसा )दिग्विजय सिंह,सुनील यादव,जितेंद्र विश्वकर्मा,रागिनी पांडेय,नीलम भारती,अंजलि भारती, पूजा भारती, सूरज मिश्रा, प्रशांत राव,राजन यादव, सत्यम दुबे,सुभाष ओझा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…