News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: जीपीएल कप पर एमसीसी लक्ष्मीपुर का कब्जा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 11, 2022  |  5:30 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जीपीएल कप पर एमसीसी लक्ष्मीपुर का कब्जा WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम लक्ष्मीपुर में स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित हुए ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच एमसीसी लक्ष्मीपुर और जेवाईसीसी मथौली बाजार के बीच खेला गया। खेले गये इस मैच में एमसीसी लक्ष्मीपुर ने एक ओवर शेष रहते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए जीपीएल कप पर कब्जा कर लिया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दोनों टीमों के बीच मैच 5_5 ओवर का खेला गया। जेवाईसीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओव र अपने सभी विकेट खोकर सिर्फ 21 रन ही बना सकी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी एमसीसी लक्ष्मीपुर की टीम ने 4 ओवर में 22 रन बनाकर मैच को चार विकेट से जीत लिए और जीपीएल कप पर अपना कब्जा जमा लिया। इस टूर्नामेन्ट में एमसीसी लक्ष्मीपुर के खिलाड़ी जमीरुद्दीन खान मैन आफ द टूर्नामेन्ट चुने गये।

मुख्य अतिथि उपस्थित डा मोहम्मद इरशाद अहमद सिद्धिकी हेड क्रिकेट कोच गल्फ क्रिकेट सेन्टर मस्कट ओमान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल सामाजिक एकता का मुख्य स्तम्भ है। खेल हमेशा खेल भावना से खेला जाना चाहिए । मैच में हार जीत तो होता ही है लेकिन इसे लेकर आपस में कटुता नहीं आनी चाहिए और यही खेल भावना है।

इस दौरान टूर्नामेन्ट के आयोजक वसीम अहमद, कादिर हसन,विशाल कुंवर,मोहम्मद मोहसीन,मुसायब,कैफ हसन,समीर,सैफ हसन,सूरज कुंवर,कैफ सिद्धिकी,सादाब अहमद आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking