News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: चार तमंचा के साथ दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 29, 2022  |  6:06 PM

961 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: चार तमंचा के साथ दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में दो शातिर अभियुक्तों को पकड़ा है,जिनके कब्जे से चार अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनो अभियुक्तों को पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी, इन दोनो का लम्बा अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रीतेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा उमेश भट्ट क्षेत्राधिकारी कसया के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, वांछित,वारण्टियो की गिरफ्तारी के क्रम में वृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी सुकरोली आशुतोष जयसवाल,उप निरीक्षक रविकांत कुमार,हेड कांस्टेबल रणजीत कुमार सिंह, आरक्षी रविप्रकाश सिंह, सचिन यादव, फ़ौज आलम, मुकेश कुमार, अमित वर्मा के साथ कोतवाली हाटा क्षेत्र के पैकौली मोड पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे तब तक पल्लसर सवार दो संदिग्धों आते दिखाई दिए जिसे पुलिस टीम रोकने की कोशिश किया,तो वह मोटरसाइकिल घुमा कर भागने लगे ,लेकिन पुलिस टीम उन दोनो को दबोच लिया।

क्षेत्राधिकारी कसया उमेश भट्ट ने पत्रकारों को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों का जाच पडताल कर रहे थे कि उसी समय एक पल्सर पर दो संदिग्ध आए जिनके जांच के दौरान एक के पास से तीन अदद कटटा 315 बोर व तीनी कारतूस तो दुसरे के पास से एक अदद कट्टा 315 बोर व एक कारतूस बरामद किया गया नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम मुकेश जायसवाल पुत्र राजाराम जायसवाल निवासी फुटहवा इनार थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर व दूसरा रितिक सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी पकडी थाना अहिरौली बाजार जिला कुशीनगर बताया।बरामदी के आधार पर मुकामी पुलिस अभियोग दर्ज कर बिधिक कार्यवाही में जुट है।

गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश जायसवाल का लम्बा आपराधिक इतिहास है। जो निम्न है,मु0अ0सं0 304/2017 धारा 25/7 आर्म्स एक्ट थाना झगहा जनपद गोरखपुर, मु0अ0सं0 164/2018 धारा 147/48/149/323/325 भा0द0वि थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर,मु0अ0सं0 485/2018 धारा 427/504/506 भा0द0वि0 थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर, मु0अ0सं0 370/2022 धारा 308/323/506 भा0द0वि0 थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर,मु0अ0स0 770/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर, मु0अ0सं0 771/2022 धारा 3/5/25(8) आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर है ।

वही रितिक सिंह का आपराधिक इतिहास यह है, मु0अ0स0 770/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर, मु0अ0सं0 771/2022 धारा 3/5/25(8) आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर,है।पकड़े गए दोनो शातिर अपराधी है,जिन्हे पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। जिन्हे आज गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking