हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर/क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर वृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च और आम जन को दिया शांतिव्यवस्था बनाए रखने का निर्देश।
शुक्रवार को होने वाले जुम्मे के नमाज के मद्देनजर एक दिन पूर्व ही नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था बनाए रखने व शांति पूर्व तरीके से जुम्मे को नमाज को सकुशल संपन्न कराने हेतू लोगों से अपील किया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय ने कहा कि जुम्मे के दिन भी क्षेत्र में भ्रमण कर असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को समय से चिन्हित कर कार्यवाही किया जाएगा , शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालो के बिरुद्व सख्त कार्रवाई का भी निर्देश दिया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह,नगर चौकी इंचार्ज बीरेंद्र कुमार यादव, बृजेश यादव,गौरव वर्मा,का0 सचिन यादव,बिजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…