हाटा/कुशीनगर। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक भय मुक्त मतदान करने के मद्देनजर चुनाव आयोग ने पुलिस आब्जर्वर की तैनाती किया है।
जहां मंगलवार को पुलिस आब्जर्वर बी रमेश आईपीएस ने पुलिस अधिकारियों के साथ हाटा तहसील क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्र ढाढा बुजुर्ग,मुडेराखागी,पिपरैचा,पैकोलीलाला, का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि भयमुक्त माहौल में मतदान का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएंगी। मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस आब्जर्वर ने साफ तौर पर कहा कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष रूप से कराए जाएंगे। बूथों पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए सभी प्रबंध किए गये है चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील बूथों पर पुलिस की नजर है.
इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बार्तालाप भी किया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह एस आई रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…