News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रासेयो के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 11, 2022  |  6:25 PM

706 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रासेयो के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय ढाढा में चल रहे रासेयो के सात दिवसीय शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़ियां गोरखपुर के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ मनमोहन कृष्ण उपाध्याय रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा चैतन्य कुमार ने किया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शुक्रवार को कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि डा मनमोहन कृष्ण उपाध्याय व प्राचार्य डा चैतन्य कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डा मनमोहन कृष्ण उपाध्याय ने शिविरार्थियों को बताया कि भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र निष्काय सेवा भाव है इस मंत्र से सभी को अंगीकार करना है तभी राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य “नाट मी बट यू’ की सार्थकता पूर्ण होगी। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने सभी शिविरार्थियों से जीवन में धर्म, जाति, संप्रदाय आदि को भुलाकर प्रेम के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डा अजय राय ने सात दिवसीय शिविर की आख्या प्रस्तुत कर शिविरार्थियों को शिविर में सीखी बातों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। शिविरार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा,गंगा की स्वच्छता, नृत्य,बाल विवाह का नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा अभिषेक कुमार मिश्र ने किया।

इस मौके पर डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी, डा देवेश मणि त्रिपाठी,डा अनीता गौतम डा अल्पना सिंह, डा तनु श्रीवास्तव, डा विकास कुमार,डा सुब्बाराव,डा दीपक, हरिकेश कुमार, राजेश कुमार,योगेश,तथा अरुण यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking