News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: रासेयो से छात्रो का सामाजिक उत्थान होता है- प्रो0 आर के श्रीवास्तव

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 5, 2022  |  6:02 PM

907 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: रासेयो से छात्रो का सामाजिक उत्थान होता है- प्रो0 आर के श्रीवास्तव WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम ढाढा खुर्द स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में प्राचार्य डॉ चैतन्य कुमार की अध्यक्षता में शुभारम्भ किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़ियां के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आर के श्रीवास्तव रहें।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्राओं द्वारा वाग्देवी सरस्वती की वन्दना तथा अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत एवं लक्ष्य गीत के साथ किया गया। इसके बाद मंचस्थ अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण करके किया गया । इस दौरान शिविरार्थियों ने गीत, भाषण, देशभक्तिपरक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ आर के श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं को सृजनात्मक एवं रचनात्मक सामाजिक कार्यों में प्रवृत्त होना है। यह कार्य लोगो के सहभाव एवं स्वप्रेरित होकर ही किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ चैतन्य कुमार ने कहा कि रासेयो के माध्यम से समाज में कुशलता पूर्वक जीवन-यापन करते हुए समाजसेवा एवं राष्ट्रीय भावना के साथ देश सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा अजय कुमार राय ने शिविर की संक्षिप्त रुपरेखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो डा अभिषेक कुमार मिश्र ने किया।

इस दौरान सभासद प्रतिनिधि हामिद अंसारी, डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी, डा देवेश मणि त्रिपाठी,डा अनिता गौतम, डा अल्पना सिंह डा तनु श्रीवास्तव, डा विकास कुमार, डा सुब्बाराव, डा दीपक,हरिकेश कुमार, राजेश,व योगेश कुमार, अरुण यादव सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking