News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: स्टेट अफसर ने जांची सघन टीबी अभियान की जमीनी हकीकत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 15, 2022  |  4:21 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: स्टेट अफसर ने जांची सघन टीबी अभियान की जमीनी हकीकत WhatsApp
  • टीबी यूनिट हाटा व देवतहा का किया निरीक्षण
  • बलगम की कम उपलब्धि पर जताई नाराजगी
  • सुपरवाइजर व लैब कार्यो से दिखे संतुष्ट
  • अब तक हाटा टीयू में निकले है पांच टीबी के मरीज

हाटा/कुशीनगर। बीते 9 मार्च से आगामी 22 मार्च तक चलने वाले सघन टीबी रोगी खोज अभियान की जमीनी हकीकत जाँचने आये स्टेट टीबी सेल लखनऊ से स्टेट टेक्निकल अफसर अश्वनी पंकज ने टीयू देवतहा के फील्ड में भ्रमण कर कार्य कर रही दो टीमो का निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने टैली शीट सही न भरने तथा बलगम की कम उपलब्धि पर नाराजगी जताते हुये टीम के सदस्यों को कार्य में सुधार करने की नसीहत दी।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम अधिक से अधिक सम्भावित मरीजो का बलगम फील्ड से एकत्रित करे। जिससे उनकी जांच हो सके। उनके बाद उनके द्वारा सुकरौली लैब का भी निरीक्षण किया गया। ततपश्चात अपराह्न वे टीबी यूनिट हाटा पहुँचे और उनके द्वारा सुपरवाइजर के कार्यो की सघन समीक्षा की गयी। सारे प्रपत्रों को ध्यानपूर्वक जाँच कर कमियों में सुधारने के लिये कहे तथा उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी फील्ड से सम्भावित लक्षण वाले व्यक्तियों के बलगम की संख्या अधिक से अधिक आये।उनके द्वारा हाटा लैब का निरीक्षण किया गया जिसमें लैब रजिस्टर,लैब में माइक्रोस्कोपी कार्य व ट्रू नाट मशीन की जानकारी ली। स्टेट अफसर पर्यवेक्षक व लैब के कार्यो से संतुष्ट दिखे। एमोटीसी से भी टीबी के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान एमोटीसी डॉ अजय सिंह,डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी, एसटीएलएस आशुतोष मिश्र,एसटीएस राजीव राय, राकेश सोनकर,एल टी विजयकृष्ण द्विवेदी,लालसाहब सिंह,राजकुमार चौधरी, रविन्द्र सिंह,गुलाब प्रजापति,वकील आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking