हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय प्लॉडर फॉर स्कूल के छात्रों ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर कई गांव में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में जिसमें विद्यालय के अध्यापक काली पांडे, अक्षय सर सत्यजीत मणि त्रिपाठी विकास त्रिपाठी और विकास सिंह आदि अध्यापकों ने झाड़ू लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर विद्यालय की अध्यापिका चांदनी गोल्डी कविता अनीता तथा नीतू भी मौजूद रही।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि जिस देश का प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं सफाई पर विशेष ध्यान देते हो उस देश के तो हर बच्चे को सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक अरुण प्रताप सिंह ने अपने अध्यापक तथा बच्चों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता देखते लगातार आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कराते रहने का संकल्प भी लिया।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…