हाटा/कुशीनगर। आगजनी की घटनाओं को लेकर शासन व प्रशासन गंभीर हैं आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग शनिवार को क्षेत्र के डुमरी सवागीपट्टी व खजवा में पहुंच ग्रामीणों को आग से बचाव की जानकारी दी। ग्रामीणों के बीच आयोजित चौपाल में लीडिंग फायरमैन विश्वनाथ, संतोष शुक्ला,मंटू कुशवाहा, अजीत सिंह ने चौपाल में मौजूद लोगों को आग से बचाव व नियंत्रण करने की जानकारिया दी।
फायर कर्मियों ने ग्रामीणों को पम्पलेट भी बांट कर जागरूक किया।इस दौरान कहा कि आग व धुआं से घबराए नहीं, विधुत चलित सभी उपकरण बंद कर दें। किचन में खाना बनाते समय सुनिश्चित कर लें, कि एलपीजी से गैस लीक, तो नहीं हों रहा हैं। खाना बना लेने के बाद सबसे पहले रेगुलेटर बंद करें।
इस दौरान सतीश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, इलियास,लड्डन, एखलाक अहमद, बंधन गुप्ता, मुन्ना प्रसाद, मनोज खरवार, विजय प्रसाद, अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…