News Addaa WhatsApp Group Join करें

Hata News/हाटा: राजकीय महाविधालय का नौवां वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 15, 2022  |  7:31 PM

887 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: राजकीय महाविधालय का नौवां वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। ढाढा बुजुर्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय का नौवां वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डा ममता मणि त्रिपाठी रहीं।तथा समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डा चैतन्य कुमार सिंह ने किया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मंगलवार को आयोजित क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा ममता मणि त्रिपाठी व प्राचार्य डा चैतन्य कुमार व क्रीड़ा अधिकारी डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात क्रीड़ा अधिकारी डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने प्रतिभागी छात्रों को शपथ दिलाया। उसके बाद गोला प्रेक्षण व लंबी कूद सहित अन्य क्रीड़ा प्रतियोगिता कराया गया।लंबी कूद प्रतियोगिता में चैम्पियन बीए प्रथम वर्ष के छात्र चंदन यादव प्रथम,व छात्रा चैम्पियन सुनैना शर्मा रही। कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि डा ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि खेलकूद छात्र-छात्राओं को अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से खेल को शामिल करना चाहिए। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डा चैतन्य कुमार ने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। इसमें एक स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और स्वस्थ मस्तिष्क से नए विचार उत्पन्न किए जा सकते हैं। क्रीड़ा अधिकारी दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खेल में हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि हारने वाला खिलाड़ी खराब खेला है। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डा देवेश मणि त्रिपाठी, डा अजय राय ने निभाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा अभिषेक कुमार मिश्र ने किया।

इस दौरान डा अल्पना सिंह, डा कुंजलाल सिंह, डा अनीता गौतम, डा तनु श्रीवास्तव डा विकास कुमार डा सुब्बाराव डा दीपक योगेश कुमार, हरिकेश, राजेश कुमार व अरुण यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking