हाटा/कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 28पर स्थित नगरपालिका हाटा के बस स्टेशन पर अंडर पास की मांग को लेकर व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने सड़क की पटरी पर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द शासन व प्रशासन से अंडरपास बनवाने की मांग किया।
रविवार को दोपहर बाद बस स्टेशन पर जुटे सैकड़ों लोगों ने अंडर पास की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र का एक मात्र व्यापारिक केंद्र होने के साथ साथ तमाम शैक्षिक संस्थान स्थित है ऐसे में अधिकतर लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पडता है। तहसील ,बाजार व स्कूल जाने के लिए छात्रो एवं लोगों को लगभग एक किलोमीटर चक्कर लगा कर जाना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग के सडक पार करते समय अब तक दर्जनों मौते हो चुकी है।ऐसे में जनहित को देखते हुए अंडर पास अतिशीघ्र बनाया जाना आवश्यक है। बताते चलें कि इसके पूर्व भी बर्तमान विधायक मोहन वर्मा जव पूर्व में नपा अध्यक्ष थे तो उन्होंने अपने समय में सांसद सहित अन्य बरिष्ठ नेताओं को पत्र लिखकर अंडरपास बनवाने की मांग की थी।
इस दौरान बिनय मणी, राजेंद्र मोदनवाल, रामप्रताप, जनार्दन शर्मा,पवन शर्मा,रत्नेश मणि,राजेश गुप्ता, रामदेव,प्रदीप अनवर सदाशिव, सहित सैकड़ों मौजूद रहे।
कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील के सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…
हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर में नवागत चौकी इंचार्ज कमलेंद्र सिंह का व्यापार मंडल के…
खड्डा, कुशीनगर।छितौनी नगर पंचायत के पनियहवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं…