हाटा/कुशीनगर। मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुद्ववार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर ग्राम प्रधान श्रीमती शीला के अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जगह-जगह रुककर रैली में शामिल लोगों ने नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
साथ ही अपील की गई कि शत-प्रतिशत मतदान से ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकता है, ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। 18 वर्ष आयु वर्ग वालों को संविधान ने मतदान करने का अधिकार दे रखा है। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उनकी जिम्मेदारी है कि वे भी मतदान पर्व का हिस्सा बनें। मौके पर मौजूद लोगों ने शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया।
इस दौरान अमरनाथ गौरव,काशी प्रसाद,वकील,लालबचन तिवारी,सरयू प्रसाद,मुलायम यादव,प्रदीप शर्मा,गोबरी सिंह, उस्मान अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…