News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: टीबी रोगियों को गोद लेकर बने निक्षय मित्र- मोहन वर्मा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 7, 2022  |  2:49 PM

575 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: टीबी रोगियों को गोद लेकर बने निक्षय मित्र- मोहन वर्मा WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे जनपद में टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण की पोटली देने का कार्यक्रम चल रहा है। इसी परिपेक्ष्य में सोमवार को सीएचसी हाटा के अंर्तगत मिले पाँच टीबी रोगियों को विधायक मोहन वर्मा जी द्वारा गोद लेकर उन्हें पोषण की पोटली दी गयी।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये विधायक ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण की पोटली देना पुण्य का कार्य है। यह कार्य समाज के सक्षम व्यक्तियों को आगे आकर जरूर करना चाहिये।ऐसा करने से मरीज से एक प्रकार का भावनात्मक जुड़ाव हो जाता है और हम उसे इलाज के दौरान पोषण देकर उसके सेहत के बारे में जानकारी भी रख सकते है। इस पुण्य के कार्य में सभी के भागीदारी की जरूरत है ताकि हम टीबी जैसी संक्रामक बीमारी को जड़ से समाप्त कर सके। जो व्यक्ति गोद लेगा वह निक्षय मित्र बनेगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि इस पुनीत कार्य में अपनी जिम्मेदारी निहित कर उनके सपने को साकार करें। विधायक द्वारा वरिष्ठ क्षयरोग पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र व राजीव राय के कार्यो की प्रशंसा भी की गयी। इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उदयभान कुशवाहा द्वारा भी एक मरीज को गोद लेकर उसे पोषण की पोटली दी गयी।

इस दौरान एसटीएस राजीव राय,एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र,अर्जुन गुप्ता,अरुण पांडेय,सुधाकर पांडेय,अंकुर राव,देवेंद्र मिश्र,विकाश तिवारी,हरेंद्र राव, अजित आदि रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking