Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

हाटा: गन्ना समिति के संचालकों का चुनाव का नामांकन पुरा,कल होगी जांच

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Oct 10, 2024, 5:47 PM IST • अब तक 120 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • 11 संचालक सदस्यों का होना है चुनाव

हाटा/कुशीनगर। हाटा गन्ना सहकारी समिति के प्रबंध कमेंटी के संचालक सदस्यों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुआ। गुरुवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चली इस प्रक्रिया में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा।

निर्वाचन अधिकारी गोपीनाथ पाठक ने बताया कि हाटा गन्ना समिति के चिउरहां,ढाढा बुजुर्ग,नौतन हथियागढ,पगरा,पड़री,पिपरा दौला कदम,बढ़या बुजुर्ग, बरसैना, मिश्रौली,सकरौली, हेतिमपुर में कुल 11 संचालक सदस्यों के चुनाव होना है। जहां कुल 17 पर्चे बिके जिसमें 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।एक पर्चा वापस नहीं आया। जिसमें चिउरहां में दो पर्चे,ढाढा बुजुर्ग में एक,नौतन हथियागढ में 1,पगरा में दो,पड़री में एक, पिपरा दौला कदम में एक,बढ़या बुजुर्ग में एक, बरसैना में दो, मिश्रौली में 1,सकरौली में तीन तथा हेतिमपुर में एक पर्चे दाखिल किए गए। वहीं सुरक्षा को लेकर नामांकन स्थल पर एस एस आई मंगेश मिश्र द्वारा कड़ा पहरा रखा गया। पुलिस ने नामांकन स्थलों के बाहर बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिससे ज्यादा भीड़ भाड़ न हो सके। लोग नामांकन स्थलों से लगभग 100 -200 मीटर दूर ही खड़े रहे और सिर्फ नामांकन जमा करने वाले लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।

Advertisement

निर्वाचन अधिकारी गोपीनाथ पाठक ने बताया कि कल शुक्रवार को सभी दाखिल नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद सूची चस्पा कर दी जाएगी।इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राम अशीष गौतम, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, बृजमोहन तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi