हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जहां 15 मामले आए जिसमें मौके पर ही 04 का निस्तारण कर दिया गया।शेष सम्बंधित को शिकायती पत्र सौप दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 04, पुलिस बिभाग से 01,बिकास से 02,शिक्षा से 01, अन्य से 07मामलेआए।इस दौरान राजस्व के 04मामलो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
स दौरान उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मामलों की मौके पर ही जाकर दोनों पक्षों की बातें सुनकर निस्तारण करे , लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम,ईओ अजय सिह,डा अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
