News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: जन जन को जगाना है,टीबी को भगाना है- नीलम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 13, 2022  |  6:17 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जन जन को जगाना है,टीबी को भगाना है- नीलम WhatsApp
  • टीबी उन्मूलन के लिये जन भागीदारी जरूरी- आशुतोष मिश्र
  • स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के गांव मुंडेरा उपाध्याय में स्थित जूनियर हाईस्कूल के बच्चों व शिक्षकों को टीबी रोग के बारे में जागरूक किया गया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुये सीएचओ नीलम चौधरी ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है। जो टीबी रोगी के खाँसने या छीकने से फैलती है। इस बीमारी को लेकर समाज में बहुत सारी भ्रांतियां भी विद्यमान है,जिसे हम जागरूकता के माध्यम से दूर कर सकते है।उन्होंने कहा कि टीबी रोग के खात्मे के लिये हमें जन जन को जगाना है,टीबी को भगाना है। जागरूकता बैठक को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोशाला पर्ववेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि 2025 तक टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिये हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी पड़ेगी। बिना जन भागीदारी के टीबी उन्मूलन सम्भव नही है। इसलिये टीबी उन्मूलन में जन भागीदारी जनभागीदारी जरूरी है। एलटी राजकुमार चौधरी ने टीबी रोग के लक्षणो को विस्तारपूर्वक बताते हुये अच्छे से सैम्पल एकत्रित करने के तरीके को बताया। जिससे बलगम की जाँच गुणवत्ता सही रहे है रिपोर्ट प्राप्त करने में आसानी रहे।एक छात्रा के अंदर सम्भावित लक्षण पाये जाने पर जांच हेतु बलगम एकत्रित किया गया।

जागरूकता बैठक में प्रधाना अध्यापिका रमावती देवी,शिक्षिका दरक्शा अंजुम,स्मिता अस्थाना,गीता सिंह,अलका पांडेय,सितारा यादव,अमित कुमार सिंह सहित करन, अखिलेश,अजित रितिक,राजनंदनी,मुस्कान,श्रुति,काजल,अर्चना,पायल,नीलू आदि दर्जनों बच्चें व बच्चियां उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking