हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरैचा में सुबह खेत की तरफ गए 55 वर्षीय किसान की बिजली के चपेट में आ जाने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पिपरैचा निवासी राजेश्वर गुप्ता उम्र 55 वर्ष पुत्र चन्नी गुप्ता गुरुवार की सुबह अपने धान की खेत की तरफ गए थे।इसी दौरान बिजली के खंभे के बगल में डाले हुए तार में अचानक करंट उतर गया जिसकी चपेट में आने से किसान बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी होते ही आनन-फानन में परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने राजेश्वर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…