News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सैमुअल हैनीमैन की याद में हुआ कार्यक्रम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 11, 2022  |  3:49 PM

771 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सैमुअल हैनीमैन की याद में हुआ कार्यक्रम WhatsApp
  • लोगो मे बाटी गयी चेचक से बचाव की निशुल्क दवा
  • संचारी रोगों के प्रति किया गया जागरूक

हाटा/कुशीनगर। होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के रहने के वजह से सोमवार को हाटा होम्योपैथी अस्पताल पर मनाया गया। रोगियो को होम्योपैथी की महत्ता और उसकी उपलब्धता को बताया गया। चिकित्सालय पर आये रोगियो और लोगो में चेचक से बचाव के लिये निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

होम्योपैथी के जनक डॉक्टर हैनीमैन की जयंती पर मुख्यमंत्री अरोग्य मेंले आयोजन में व्यस्तता के बाद आज हाटा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय पर उनकी याद में कार्यक्रम किया गए जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. हैनीमैन के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करते हुए हुआ। रोगियो में चेचक से बचाव के लिये निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। मौसम और संचारी रोगों के बचाव के लिए भी लोगी को जागरूक किया।
होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस.पी. राय ने कहा कि पूरा विश्व डॉ. हैनीमैन का कृतज्ञ है, क्योंकि डॉ हैनीमैन ने एक ऐसी चिकित्सा विधा का आविष्कार किया है, जो गंभीर से गंभीर बीमारी को मामूली खर्च में रोगी के शरीर पर बिना कोई साइड इफेक्ट डाले जड़ से खत्म करने वाला है। पहले के मुकाबले अब होम्योपैथी में अनेकों नई दवाएं आ गई हैं, जो किसी भी बीमारी को जड़ से ठीक कर सकती है। महिलाओं व बच्चों के लिए होम्योपैथी रामबाण है बस आवश्यकता इस बात की है कि अपने डॉक्टर पर भरोसा कर समय से चिकित्सक के अनुसार खानपान करें।

इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सत्य प्रताप राय , फ़र्मशिस्ट विजय प्रताप सिंह , श्लोक सिंह, वैभव पाठक , सुनील गुप्ता, रमाकांत के साथ सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र के कई लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking