News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: स्वास्थ्य मेला के माध्यम से समाज के अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुबिधा उपलब्ध कराना है- मोहन वर्मा, विधायक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 18, 2022  |  3:33 PM

611 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: स्वास्थ्य मेला के माध्यम से समाज के अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुबिधा उपलब्ध कराना है- मोहन वर्मा, विधायक WhatsApp

हाटा/कुशीनगर।देश के लोकप्रिय व यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर(17 सितंबर से 2 अक्टूबर)”सेवा पखवारा अभियान”कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में कोविड वेक्सिनेशन,पल्स पोलियो अभियान एवं आरोग्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथी विधायक मोहन वर्मा व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वी प्रसाद फीता काटकर किया गया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विधायक द्वारा केट भी काटा गया। इस दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराना है। कोई व्यक्ति अस्वस्थ न रहे उसे उपचार की निःशुल्क व्यवस्था मिले। आरोग्य मेला में सर्वप्रथम आशा देवी निवासी पगरा का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ विजय प्रताप यादव द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विधायक जी द्वारा नवजात शिशु को प्लस पोलियों की खुराक पिलाई गयी तथा वार्ड में भर्ती मरीजों को फल व मिष्ठान वितरित किया गया।
स्वास्थ्य मेले में कुल 130 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें 45 व्यक्तियो की कोविड व पैथोलॉजी जांच जैसे-खून,पेशाब,बलगम की गयी। पांच मरीजो का नेत्र परीक्षण किया गया। एक मरीज का एक्सरे की जांच की गयी।मेले में कोविड टीकाकरण,प्लस पोलियो,टीबी रोग,कुष्ठ रोग,गर्भवती जांच,आईटीसी एड्स रोग,बच्चों की जांच,परिवार नियोजन आदि के स्टाल लगाये गये थे।

इस दौरान चिकित्सधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ सुनील निषाद,डॉ अमित कुमार,एच ई ओ नीलमणि यादव,एआरओ सत्यप्रकाश रावत,बीपीएम राहुल श्रीवास्तव,वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोशाला पर्ववेक्षक आशुतोष मिश्र,एसटीएस राजीव राय,एलटी लालसाहब सिंह,राजकुमार सिंह,विश्वामित्र गुप्ता,देवेंद्र प्रताप सिंह,एक्सरे टेक्नीशियन राजेन्द्र सिंह,नेत्र परीक्षण अधिकारी योगेंद्र मल्ल,चीफ फार्मासिस्ट श्रीप्रकाश मिश्र,अरविंद सिंह,जयप्रकाश गुप्ता, स्टाफ नर्स कामिनी विश्वकर्मा,सन्तोष, रामधारी गुप्ता,श्रवण कुमार,धर्मेंद्र आदि स्वास्थ्यकर्मी,भाजपा नेता उदयभान कुशवाहा जयप्रकाश ,राजन गोंड, अर्जुन गुप्ता, मुंशी सिंह,अम्बरीष पटेल,अनुराग कुशवाहा,गौरव तिवारी,हरेंद्र सिंह,विशाल वर्मा,आनंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking