News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: औषधीय वृक्षों से ही वातावरण में आयेगी शुद्धता- डा .ए. के

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 17, 2022  |  5:48 PM

789 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: औषधीय वृक्षों से ही वातावरण में आयेगी शुद्धता- डा .ए. के WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। मानव समाज किसी न किसी बीमारी से जूझ रहा है। इसका मुख्य कारण वातावरण की अशुद्धता है। जब तक वातावरण दूषित रहेगा तब तक मानव समाज इससे जूझता रहेगा। इसकी शुद्धता हमें औषधीय वृक्षों से प्राप्त हो सकती है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उक्त बातें प्रसिद्ध समाजसेवी व होमियौपैथ चिकित्सक डा़ ए़के़ सिंह ने विकास खण्ड मोतीचक के न्याय पंचायत सिकटिया में स्थित देव स्थानो पर रुद्राक्ष,कपूर,कल्पवृक्ष व मौली के पौधों का रोपड़ करने के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ये वृक्ष लुप्तप्राय हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि हमें शुद्ध आक्सीजन नहीं प्राप्त हो रहा है और हम बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं। आधुनिकता की दौड़ में हम देव वृक्षों को भूलते जा रहे हैं। अपने आस पास ऐसे वृक्ष् लगा रहे हैं जो सुन्दरता तो बिखेर रहे हैं लेकिन वे हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं हैं। जीवन को यदि सुरक्षित रखना है तो हमें प्राचीन भारतीय सभ्यता की तरफ आना होगा।न्याय पंचायत सिकटिया के गांव पिपरा,लंगड़ी,मुहमदा जमीन सिकटिया, दुबौली,अथरहा, सिकटिया सहित आदि गांवों के मंदिरों पर लगाया गया।

इस दौरान प्रधान सेवालाल यादव, विजय प्रताप सिंह, कैलाश गुप्ता, कुबेर गुप्ता, सत्य प्रकाश, डॉ मृत्युंजय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय, दीनानाथ मिश्र, रामप्रवेश यादव,पुजारी मनोज तिवारी, पवन केसरवानी, विजय कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, अनिरुद्ध सिंह, श्रीराम शर्मा,नागेन्द्र मल्ल,राम बदन शर्मा,टुनटुन राव,गामा शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking