News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: बारिश ने खोला नगरपालिका के जल निकासी व्यवस्था का पोल

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 26, 2021  |  5:57 PM

803 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: बारिश ने खोला नगरपालिका के जल निकासी व्यवस्था का पोल WhatsApp
  • नपा द्वारा जलनिकासी की व्यस्था न करने के कारण डूबी कालोनिया- मनीष कुमार रुगटा, सभासद प्रतिनिधि

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय नगरपालिका के वार्ड नं 21 गांधी नगर के लोगो के घरों के अंदर लगा पानी सभासद से लेकर जनता का हाल बेहाल नगरपालिका ह।टा मे जनहित के मुद्दे पर सभासद का कोई महत्व नही समस्त निर्णय अध्यक्ष एवम अधिशाषी अधिकारी द्वारा अपने तरीके से लिये जाते है। जिसके चलते आज बारिस के कारण वार्ड नं 21 गांधीनगर के आमजन के घरो में पानी घुस गया है।अगर यही काम बारिस के पूर्व हुआ होता तो यह आज यह हाल नहीं होता, वार्ड सभासद प्रतिनिधि मनीष कुमार रुगटा ने कहा कि
विगत कई वर्षों से जब से निरंतर जल निकासी की माग हमारे और जनता द्वारा नगर पालिका से की जा रही है। ताकि बारिश के पानी से कॉलोनियां हर साल न डूबे, लोगो के घरों में पानी न लगे, जनता को बारिश के पानी से भारी परेशानी न हो, नगर पालिका द्वारा विगत कई वर्षो से झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। आज तक वॉर्ड से जल निकासी के लिये नाली का निर्माण हुआ, और न सड़क बनी, न बिजली के पोल लगे न पुराने जर्जर तार बदले गय न क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर लगे, सच्चाई तो यही है फ्यूज लाइट तक कई महीनों तक नही बदली जाती 50 बार कहने पर फ़्यूज्ड लाइट 6 महीने बाद बदली जाती है नई लाइट तो लगाना बहुत दूर की बात है, न गरीबो के मानक के अनुसार बृद्धा, विधवा, बिकलांग पेंशन ही बने, न गरीबो के राशन कार्ड बने, मार्च 2018 मे ही हाटा को नगर पालिका द्वारा ओडीएफ घोषित करा दिया गया की शौचालय कंप्लीट है, परंतु आज तक लोगो के घरों में शौचालय नहीं बन पाया ,जनता को इस रामराज्य की सरकार में कोई राहत नही, 2017 मे नगर पंचायत से नगर पालिका हुई, वॉर्ड के सोनवर्षा कॉलोनी, पोस्ट आफिस कॉलोनी, टावर कॉलोनी ,कप्तानगंज चौक कॉलोनी, दुलार बरवा रोड कॉलोनी, प्लाई फेक्टरी कॉलोनी, नहर कॉलोनी, बिजली हाउस कॉलोनी के लोगो को लगा कि अब तो निश्चित विकास होगा, 2017 से लेकर आज तक सभासद द्वारा सैकड़ो बार प्रस्ताव दिया गया, आज तक विकाश के नाम पर एक ईंट तक नही रक्खी गयी, विकाश के नाम पर सभासद और जनता को बदले में नगर पालिका द्वारा मिलता है झूठा आश्वासन।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking