हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के कप्तानगंज तिराहे पर अमृत महोत्सव के अवसर पर रौनियार समाज के अध्यक्ष अमरनाथ रौनियार की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का का आयोजन किया था,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा रहे।
विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि रौनियार बैश्य समाज ने प्रदेश व देश की प्रगति में अहम योगदान दिया है। यह समाज सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करती है। प्रदेश सरकार इस समाज के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है। रौनियार समाज समाज के लोग सामाजिक रूप से बेहद सक्रिय रहते हैं।देश हित में इनके कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता है।
इस दौरान प्रमोद रौनियार, संजय,छागुर ,सत्य प्रकाश रौनियार बिंनू, उदयभान कुशवाहा,मुरारी, आनन्द वर्मा,राजन गौड आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…