News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: शत प्रतिशत मतदान कराने का बैठक में संकल्प लिया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 13, 2022  |  12:55 PM

662 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शत प्रतिशत मतदान कराने का बैठक में संकल्प लिया WhatsApp

हाटा/कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस राज लिंगम के निर्देश के अनुपालन में रविवार को ग्राम प्रधान श्रीमती शीला के नेतृत्व में ग्राम सभा के कार्यालय पर सदस्यों,आगनवाडी, कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, कोटेदार का बैठक सम्पन्न हुआ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि सभी सदस्यगण अपने अपने वार्डो में मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करे,जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है उसी तरह से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरुरी है।भयरहित, होकर शत प्रतिशत मतदान कराना है । स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान करे।गाव में मतदान के दिन कोई मतदाता मतदान से वंचित न रहे सबको मतदान कराना है जिस पर सभी सदस्यों ने जागरूकता के साथ मतदान कराने का संकल्प लिया।इस दौरान प्रदीप शर्मा,हफीज,शमसेर,संजय, सुमन देवी, बबिता,पुनम सिंह, अमरनाथ गौरव संजू कन्नौजिया,लालबचन तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking