News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: संस्कृत सप्ताह समापन समारोह; संस्कृत भाषा हमारी धरोहर है-तहसीलदार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 14, 2022  |  4:25 PM

490 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: संस्कृत सप्ताह समापन समारोह; संस्कृत भाषा हमारी धरोहर है-तहसीलदार WhatsApp

हाटा/कुशीनगर।दुनिया के तमाम भाषाओं का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ है।संस्कृत भाषा हमारी धरोहर है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उक्त बातें तहसीलदार हाटा नरेंद्र राम ने स्थानीय श्रीनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संयोजन मे संस्कृत सप्ताह समापन समारोह के स मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।उन्होंने कहा कि हमारे मनीषियों ने संस्कृत के विकास के लिए तमाम प्रयास किया और आगे बढ़ाया वैदिक काल में वेद और उनके बाद ब्राह्मण ग्रथ और उपनिषद लिखे गए जो मानव कल्याण का समस्त समाधान देते हैं।हमारे जीवन को सुखी बनाने के लिए संस्कृत भाषा का बहुत योगदान है।।आज जिस तरह से संस्कृत जन जन की भाषा होनी चाहिए नहीं हुई हमें कोशिश करना चाहिए।आज हमें अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं हमें जी जान से इसे सफल बनाने के लिए लगना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव मल्ल ने कहा कि संस्कृत दिवसका आयोजन सबसे केन्द्र सरकार द्वारा सावन की पूर्णिमा को शुरू किया गया बाद में प्रदेश में भी शुरू किया गया बाद में इसे सप्ताह भर मनाया जाने लगा संस्कृत हमारी संस्कृत से जुडी हुई है यह भले ही जनमानस की भाषा न हो सके लेकिन जन जन के जीवन के संचालन में इसकी बड़ी भूमिका है।इस आयोजन के लिए सभी आचार्य व छात्रों को शुभकामनाएं दिया।इस दौरान प्रवासी भारतीय व नगरपालिका हाटा थरूआडीह निवासी नितीश दूबे ने संस्कृत के विकास में संस्कृत शिक्षकों की भूमिका को आवश्यक बताते हुए कहा कि आत्मविश्वास के साथ पढ़ें और आगे बढ़े।अध्यक्षता कर रहे माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री जगदीश पाण्डेय ने इस संबंध में अपना विचार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि संस्कृत पूरी तरह से वैज्ञानिक भाषा है।

इस दौरान स्वागताध्यक्ष गंगेश्वर पाण्डेय, डा बशिष्ठ द्विवेदी, डा राजेश कुमार चतुर्वेदी,,संजय पाण्डेय, साहित्यविद् नंदा पाण्ड,शिवप्रताप दूबे,सुरेंद्र मिश्र, अशोक पाण्डेय, नंदकिशोर द्विवेदी अवधेश दूबे,अवधेश द्विवेदी ,सहित जनपद के समस्त संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking