हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी देवीदयाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जहां 53 मामले आए जिसमें छ मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
शनिवार को आयोजित समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी देवीदयाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें कुल 53 फरियादी आए जहां अपर जिलाधिकारी ने सुन छ मामलों का निस्तारण मौके पर कर शेष मामलों को संबंधित कर्मियों को देकर समय पूर्व निस्तारण करने का आदेश दिया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के मंशानुरूप मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं। वहीं तहसील में कार्यरत महिला लेखपाल रंजू यादव को समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय ने निलंबित कर दिया।
इस दौरान एडीशनल एसपी रीतेश कुमार सिंह,ईओ अजय कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत पी जायसवाल, खंड विकास अधिकारी हाटा अनिल कुमार राय, संजीवन मिश्र, प्रदुम्न राव रामेन्द्र तिवारी सहित अन्य तहसील अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…