News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: संस्कारयुक्त शिक्षा से ही अनुशासित होंगे छात्र- उपजिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 4, 2023  |  4:05 PM

532 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: संस्कारयुक्त शिक्षा से ही अनुशासित होंगे छात्र- उपजिलाधिकारी WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। अनुसाशन एक ऐसा अस्त्र है जिसके दम पर व्यक्ति अपना विराट व्यक्तित्व कायम करता है। इसके निर्माण में मुख्य भूमिका शिक्षा की है। यह जब संस्कार से परिपूर्ण रहेगी तो छात्र अवश्य ही अनुसाशित होंगे।

आपके लिए और..- इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

उक्त बातें शनिवार को श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय से संलग्न प्राथिमक अनुभाग के वार्षिकोत्सव समारोह व अभिभावक सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी बरुण पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जहां पर शिक्षा को नकारा जा सकता है। छात्र छात्राएं तभी अच्छी शिक्षा हासिल कर सकते हैं जब इनके अभिभावक इसके प्रति जागरुक हों।

जब इनके अन्दर यह जागरुकता रहेगी तो छात्र कभी भी गलत मार्ग पर नहीं जायेंगे और वे अपने अच्छे भविष्य के निर्माण की तरफ अपना कदम बढ़ायेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अथित रामनगीना भारती उप निरीक्षक शिक्षा सप्तम मंडल गोरखपुर ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कुम्हार जिस प्रकार मिट्टी के लोने को आकार देता है उसी तरह से शिक्षक भी अपने छात्रों को आकार देने में पीछे नहीं हटता है।शिक्षक के पास जो भी शिक्षा भी होती है उसका शत् प्रतिशत वह अपने छात्रों देता है।जब छात्र उसके द्वारा दी गयी शिक्षा के दम पर कोई मंजिल प्राप्त करता है

महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के मंत्री गंगेश्वर पाण्डेय ने कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं। जब ये शिक्षित होंगे तो ये अपने शिक्षा के दम पर जहां सभ्य समाज का निर्माण करेंगे वहीं देश को एक नई दिशा भी देंगे। शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरुक होना पड़ेगा और उन्हें अपने में पाल्यों में भेदभाव की भावना मिटानी होगी। प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक अग्निवेश मणि ने कहा कि महाविद्यालय प्रबन्ध समिति संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रति कृतसंकल्पित है। उसकी मंशा है कि यह विद्यालय अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से एक नई पहचान कायम करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक दिवाकर पांडेय ने किया।

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने गायन,म्यूजिक डांस, सामाजिक बुराईयों पर आधारित एकांकी नाटक प्रस्तुत जहां अपनी प्रतिभा को उजागर किया वहीं अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक अनुभाग के शिक्षक संजय पाण्डेय ने किया जबकि आगन्तुकों के प्रति आभार प्राथमिक अनुभाग के इंचार्ज संजय दूबे ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ रामसुभाष पाण्डेय,रामचन्द्र पाण्डेय, नन्दकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया,रमेश भारद्वाज, सत्येन्द्र उपध्याय,बृजेश कुमार तिवारी,सम्पूर्णानन्द द्विवेदी, अभय मणि,सुधीर उपाध्याय,शमशाद खान एडवोकेट,डबलू तिवारी,जयप्रकाश जायसवाल,संजय दूबे,कालिका दूबे,ब्रह्मानन्द द्विवेदी, विनोद मणि, जयगोबिन्द मणि, रामगोबिन्द मणि,विरेन्द्र तिवारी, विनोद मिश्र, राधेश्याम पाण्डेय,श्यामनारायण पाण्डेय, मिथिलेश चौरसिया, दिनेश भारद्वाज, श्रुतेश्वर शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking