हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर मे उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह ने दशहरा मेले की सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा का एहसास दिलाया और नगर में दुर्गा पांडालों का निरीक्षण किया और सभी दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों को शांति व्यवस्था कायम रखने व त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया और संदिग्ध व्यक्तियों की सुचना तुंरत पुलिस को देने की बात कही। उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह व क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह ने पुरे नगर में पैदल मार्च किया।
इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल,वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र,नगर चौंकी इंचार्ज अनुराग शर्मा, सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…